नीमच। नगरपालिका परिषद,नीमच के इंदिरा नगर रहवासी क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 9 एवं 7 के अंतर्गत आने वाली मुख्य सड़क पर डामरीकरण निर्माण को लेकर नगर पालिका लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता {इंजीनियर}दीपक मुवेल,इंजीनियर श्री पांचोली ,इंजिनियर अर्जुन राठौर, हिमांशु टांकवाल ने मंगलवार शाम पांच बजे वार्ड क्रमांक 9 के अंतर्गत संजय श्रीवास्तव के मकान से विजडम स्कूल तक एवं वार्ड क्रमांक 7 में विजडम स्कूल से सरदार सिंह गुर्जर के मकान तक की मुख्य सड़क पर डामरीकरण निर्माण कार्य को लेकर मोका निरीक्षण किया ।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 9 पार्षद हरगोविंद दीवान, वार्ड क्रमांक 7 पार्षद श्रीमती सुमित्रा-मुकेश पोरवाल उपस्थित थे।दोनों पार्षदों ने बताया कि इंदिरा नगर क्षेत्र की यह सड़क दो वार्डो में स्थित है, जो विगत काफी वर्षों से जर्जर और उबड खाबड़ स्थिति में पड़ी हुई है। मुख्य सड़क होने की वजह से इस मार्ग से प्रतिदिन सेकडो लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सड़क की दयनीय स्थिति के कारण सभी राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। परेशान जनता लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रही थी। जिसको तवज्जो देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा ने तत्काल संज्ञान में लेकर अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इस मुख्य सड़क के निर्माण का प्रकरण तैयार कर पी. आई.सी या परिषद में रखने के निर्देश दिए। जिस पर बिते दिवस नगर पालिका अधिकारियों की टीम इंदिरा नगर पहुंची एवं सड़क निर्माण का अवलोकन कर प्रकरण तैयार कर आगामी बैठक में रखने हेतु फाइल तैयार की गई। पार्षद श्री दीवान व श्रीमती पोरवाल ने बताया कि सड़क जल्द बनने से स्थानीय नागरिकों सहित आमजन को इस समस्या से निजात मिलेगी। नीमच। नगरपालिका परिषद,नीमच के इंदिरा नगर रहवासी क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 9 एवं 7 के अंतर्गत आने वाली मुख्य सड़क पर डामरीकरण निर्माण को लेकर नगर पालिका लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता {इंजीनियर}दीपक मुवेल,इंजीनियर श्री पांचोली ,इंजिनियर अर्जुन राठौर, हिमांशु टांकवाल ने मंगलवार शाम पांच बजे वार्ड क्रमांक 9 के अंतर्गत संजय श्रीवास्तव के मकान से विजडम स्कूल तक एवं वार्ड क्रमांक 7 में विजडम स्कूल से सरदार सिंह गुर्जर के मकान तक की मुख्य सड़क पर डामरीकरण निर्माण कार्य को लेकर मोका निरीक्षण किया ।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 9 पार्षद हरगोविंद दीवान, वार्ड क्रमांक 7 पार्षद श्रीमती सुमित्रा-मुकेश पोरवाल उपस्थित थे।दोनों पार्षदों ने बताया कि इंदिरा नगर क्षेत्र की यह सड़क दो वार्डो में स्थित है, जो विगत काफी वर्षों से जर्जर और उबड खाबड़ स्थिति में पड़ी हुई है। मुख्य सड़क होने की वजह से इस मार्ग से प्रतिदिन सेकडो लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सड़क की दयनीय स्थिति के कारण सभी राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। परेशान जनता लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रही थी। जिसको तवज्जो देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा ने तत्काल संज्ञान में लेकर अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इस मुख्य सड़क के निर्माण का प्रकरण तैयार कर पी. आई.सी या परिषद में रखने के निर्देश दिए। जिस पर बिते दिवस नगर पालिका अधिकारियों की टीम इंदिरा नगर पहुंची एवं सड़क निर्माण का अवलोकन कर प्रकरण तैयार कर आगामी बैठक में रखने हेतु फाइल तैयार की गई। पार्षद श्री दीवान व श्रीमती पोरवाल ने बताया कि सड़क जल्द बनने से स्थानीय नागरिकों सहित आमजन को इस समस्या से निजात मिलेगी।