*KHABAR : गोमाबाई नेत्रालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हृदय स्वास्थ्य पर विशेष सत्र आयोजित, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP 44 NEWS April 7, 2026, 7:10 pm Technology

नीमच । प्रदेश के अग्रणी नेत्र चिकित्सालय गोमाबाई नेत्रालय में 7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में हृदय स्वास्थ्य के बारे में मार्गदर्शन हेतु एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ज्ञानोदय मल्टी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा विषय आधारित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। गोमाबाई नेत्रालय प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार को आयुष्मान हॉल में “मेरा स्वास्थ्य – मेरा अधिकार” थीम के अंतर्गत शाम 5:25 बजे इस विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस सत्र में ज्ञानोदय मल्टी हॉस्पिटल के दीर्घ अनुभवी एवं सुप्रसिद्ध वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. (मेजर) अजीत प्रताप सिंह ने गोमाबाई नेत्रालय के समस्त स्टाफ को हृदय को स्वस्थ बनाए रखने, संभावित रोगों से बचाव, समय पर पहचान एवं उचित उपचार के संबंध में विस्तार से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। अंत में, संस्थान द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के उपयोगी जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते रहने का संकल्प लिया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });