*KHABAR :मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना के तहत 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP 44 NEWS April 6, 2026, 6:42 pm Technology

नीमच , कलेक्टर श्री हिमाशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदशन में 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया के अवसर मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना के तहत निर्धारित मापदण्ड अनुसार कन्या तथा कन्या के अभिभावक गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करते हो साथ ही बी.पी.एल. पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य होगा, आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह जोड़ो की न्यूनतम संख्या 11 एवं अधिकतम संख्या 200 रहेगी। 11 जोड़ो से कम होने पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन नहीं हो सकेगा। योजनान्तर्गत विवाह सम्मेलन में प्राप्त आवेदनों की जांच निकाय स्तर पर की जावेगी एवं समग्र पोर्टल पर वर/वधु की आधार KYC ई.केवायसी अनिवार्य होगी । डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं उप संचालक सामाजिक न्‍याय श्री पराग जैन ने बताया, कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना तहत आयोजित सामूहिक सम्मेलन में अपने निकाय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करवाए, ताकि पात्र कन्याओं को शासन की योजना तहत लाभान्वित करवाया जा सकें। स.क्र./565/29/मालवीय

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });