मंदसौर के गांधी चौराहा क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 11 बजे चाकूबाजी हुई। नरसिंहपुरा निवासी अरुण (19) पिता नानावटी बरगुण्डा पर दो युवकों ने चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अरुण पिता नानावटी बरगुण्डा को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसके पेट के कई अंग बाहर आ गए थे, जिससे हालत चिंताजनक थी। इसलिए उसे बेहतर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाके में लगे सीसीटीवी में आरोपी भागते दिखे। हमले के दौरान अरुण की पेट की अंतड़ियां बाहर आ गईं। घायल अरुण को फौरन जिला चिकित्सालय ले जाया गया। दुकानों में लगे सीसीटीवी की जांच, वीडियो मिला घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर सहित पुलिस बल अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने जांच शुरू की और दुकानों में लगे सीसीटीवी की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार घटना के समय चार लोग मौजूद थे। इनमें रोहित भाटी और युवराज माली ने अरुण पर चाकू से हमला किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। घटना के बाद जिला चिकित्सालय में भीड़ जुटी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक महीने पहले विवाद हुआ था। रविवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो विवाद हिंसक हो गया और चाकूबाजी हुई। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के अनुसार, अस्पताल पुलिस चौकी से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि युवराज माली और रोहित भाटी ने अरुण पर चाकू से हमला किया। घटना के बाद अरुण को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हमले में उसके पेट के कई अंग बाहर आ गए थे, जिससे हालत चिंताजनक बनी हुई थी। बेहतर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर पुलिस बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया था। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने 35 साल के चाय कारोबारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी