*KHABAR : *9 अप्रैल को मंदसौर कृषि उपज मंडी में किसानों के समर्थन में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, गेहूं खरीदी में देरी और कम दामों के खिलाफ आंदोलन — श्री गुर्जर*, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP 44 NEWS April 5, 2026, 3:02 pm Technology

मंदसौर । किसानों की गेहूं खरीदी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ तीव्र नाराज़गी व्यक्त की है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की किसान विरोधी नीतियों के कारण अन्नदाता आज गंभीर परेशानियों से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीदी की तिथियां लगातार आगे बढ़ाई जा रही हैं, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पहले खरीदी 23 मार्च से प्रारंभ होना थी, जिसे बाद में 1 अप्रैल और अब 10 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। इस प्रकार की अनिश्चितता से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा, सहकारी सोसायटियों के माध्यम से किसानों के ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई थी, लेकिन सरकारी कुप्रबंधन के चलते लगभग 50 प्रतिशत किसान डिफॉल्टर की स्थिति में पहुंच गए हैं। किसानों को अपनी उपज कृषि उपज मंडियों में 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के कम दाम पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जबकि पड़ोसी राज्य में 16 मार्च से ही समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। इन सभी मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन की घोषणा की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि किसानों के समर्थन में दिनांक 9 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कृषि उपज मंडी, मंदसौर प्रवेश द्वार पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। गुर्जर ने जिले के सभी कांग्रेसजनों, किसानों एवं आमजन से इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });