भोपाल। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में निरंतर सांगठनिक मजबूती के साथ विस्तार कर रही है इसी तारतम्य में प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल की अनुशंसा एवं प्रदेश प्रभारी जितेन्द्रसिंह तोमर के अनुमोदन द्वारा प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी राजिंदर कौर को दी है, उल्लेखनीय है कि कौर प्रदेश स्तर पर आम आदमी पार्टी की विचारधारा से लोगो को जोड़ने एवं संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभा रही है, इस नियुक्ति पर सभी साथियों ने कौर को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाइयां दी है। यह जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।