KHABAR :सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश , पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 10, 2026, 11:54 am Technology

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया गुरुवार 9 अप्रैल को इंजीनियर दीपक मुवेल व लोक निर्माण शाखा के कर्मचारियों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची व ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। सीएमओ बामनिया सर्वप्रथम सांवरिया जी मंदिर नीमच सिटी के पास सीएम मॉनिट योजना के अंतर्गत चल रहे सांवरिया मंदिर नाला सौंद्रीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची और ठेकेदार को पुलिया का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा बगीचे के आसपास रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ बामनिया ग्वालटोली तलैया के पास अमृत -2 योजना के तहत चल रहे वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य देखने भी पहुंची और ठेकेदार को कार्य में गति लाने तथा कार्य अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बामनिया राठौर पार्क नीमच सिटी के पीछे नवनिर्मित संजीवनी क्लिनिक व डोम को भी देखने पहुंची और नपा इंजीनियर को बनकर तैयार हो चुके संजीवनी क्लिनिक भवन नगर पालिका को हस्तांतरित करवाने तथा डोम के सामने पर्याप्त साफ सफाई करवाने व पेवर ब्लाक लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की लोक निर्माण शाखा के लिपिक अब्दुल नईम, अर्जुन सिंह राठौर, बगीचा शाखा प्रभारी महावीर जैन भी सीएमओ के साथ थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });