KHABAR :“फार्म हाउस बना सट्टे का कंट्रोल रूम, देशभर से जुड़े थे तार, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP 44 NEWS April 9, 2026, 3:50 pm Technology

राजस्थान के प्रतापगढ़ में आईपीएल सट्टा कांड का बड़ा खुलासा हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के नेतृत्व में पुलिस ने एक संगठित ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश के नीमच जिले का कनेक्शन सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 मुख्य मास्टरमाइंड नीमच के निवासी हैं, जो राजस्थान के एक फार्म हाउस से करोड़ों का सट्टा ऑपरेट कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्वोदय स्कूल के पास स्थित अंकित डोसी के फार्म हाउस पर आईपीएल मैचों पर दांव लगाया जा रहा है। जब पुलिस टीम ने छापा मारा, तो फार्म हाउस की पहली मंजिल पर मिनी कंट्रोल रूम संचालित होता मिला। यहां 6 युवक लैपटॉप और दर्जनों मोबाइल के जरिए सट्टा चला रहे थे, जिन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लैपटॉप, 38 स्मार्टफोन, 48 सिम कार्ड, वाई-फाई डिवाइस, सीसीटीवी कैमरे, एटीएम कार्ड और सट्टे के हिसाब की डायरियां जब्त की हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी Star66, Diamondexch और Lotus जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आईडी बनाकर सट्टा खिलवाते थे। ग्राहकों से संपर्क टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए किया जाता था, जबकि पेमेंट डिजिटल माध्यमों से लिया जाता था। मुख्य आरोपी अंकित डोसी दूसरे शहर से सीसीटीवी के जरिए पूरे नेटवर्क की निगरानी करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि अक्टूबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच ही इस गिरोह ने 12 करोड़ 54 लाख रुपये से ज्यादा का सट्टा खेला। कार्रवाई वाले दिन का ही ट्रांजैक्शन 11 लाख रुपये से अधिक पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों के तार मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और बिहार तक फैले हुए हैं, जिससे यह साफ है कि यह एक इंटरस्टेट सट्टा नेटवर्क था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस काले खेल में और कौन-कौन शामिल है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });