किसानों को सुगमता, सुलभता, सरलता एवं पारदर्शिता से बिना कतार में लगते हुुए उर्वरक उपलब्ध कराने के लिये शासन द्वारा दिनांक-01.04.2026 से नवीन ई-विकास प्रणाली अन्तर्गत ई-टोकन से खाद वितरण की व्यवस्था की गई है, जिसमें किसान द्वारा धारित भूमि एवं उसमें बोई जाने वाली फसल में अनुशंसित उर्वरकों की मात्रा के आधार पर उर्वरक मिलेगा। ई-टोकन प्रणाली से किसानों को उर्वरक प्राप्त करने हेतु किसान फार्मर आईडी, फार्मर आईडी से सभी खसरे लिंक हो तथा आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर चालु स्थिति में होने पर खाद प्राप्त करने में कठिनाई नहीं होगी। 01 अप्रैल, 2026 से ई-टोकन के बिना उर्वरक वितरण नहीं होगा। किसानों को फार्मर आईडी बनाने में या फार्मर आईडी से खसरे लिंक करने संबंधित समस्या के निराकरण के लिये राजस्व विभाग (तहसीलदार/पटवारी) से तथा ई-टोकन प्रणाली पोर्टल संबंधित समस्या के लिये कृषि विभाग (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/कृषि विस्तार अधिकारी) से संपर्क कर सकते है। किसान भाईयों से अपील की जाती है कि फार्मर आईडी बनाते हुए सभी खसरों को फार्मर आईडी से लिंक करावें