*KHABAR :ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्लीपर बस:रतलाम-इंदौर फोरलेन पर हादसा, बाड़मेर के 5 यात्री घायल; जोधपुर से आ रही थी, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS April 8, 2026, 11:27 am Technology

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बिलपांक थाना क्षेत्र के रत्तागिरी फंटे के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार प्राइवेट स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। जोधपुर से इंदौर जा रही गजराज ट्रेवल्स की इस बस में सवार राजस्थान (बाड़मेर) के 5 यात्री घायल हो गए। हादसे का कारण ट्रक का स्टीयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर रिपेयरिंग के बाद बारीक गिट्टी भी पड़ी हुई थी। वर्तमान में सातरुंडा चौकी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गजराज ट्रेवल्स की प्राइवेट स्लीपर बस जोधपुर से आकर रतलाम होते हुए इंदौर जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 7 बजे (रतलाम से 27 किमी दूर) रत्तागिरी फंटे के टर्न के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। तेज रफ्तार होने के कारण बस ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और बस सीधे ट्रक में जा घुसी। जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय हल्की बारिश भी हो रही थी। टक्कर से बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कांच फूट गए। हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। इस दुर्घटना में राजस्थान के बाड़मेर निवासी 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों में शेरू (पिता सोलाराम), अंबाराम (पिता धुलाराम), राजू (पिता उगमा), विशाल (पिता हेमराज) और कृष्णा (पिता जयराम) शामिल हैं। सूचना मिलते ही सातरुंडा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और फोरलेन की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के पीछे सड़क निर्माण की खामी भी सामने आई है। फोरलेन पर कुछ दिन पूर्व ही रिपेयरिंग कर सड़क बनाई गई है। सड़क बनाते समय डामर का चिकन स्लैब लगाया गया और उसमें बारीक गिट्टी डाल दी गई है। इसके कारण यहां आए दिन वाहन स्लिप होकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। सातरुंडा पुलिस चौकी प्रभारी लोकेश डाबर ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, "ट्रक का स्टेयरिंग फैल होने कारण ड्रायवर ने ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे चल रही बस ट्रक में जा घुसी है। पांच लोग घायल हुए है। जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });