रतलाम नगर निगम सम्मेलन में सोमवार को वीर सावरकर को कांग्रेस पार्षद मोहम्मद सलीम बागबान द्वारा देशद्रोही बताने पर हंगामा हो गया। भाजपा व कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने हो गए। भाजपा व कांग्रेस दोनों दल के पार्षदों ने निगम सदन से बाहर सड़क पर आकर एक-दूसरे के पुतले जलाए। एक दूसरे को चूड़िया भेंट कर दी। वीर सावरकर के इतिहास के पर्च सदन में कांग्रेस पार्षदों ने फेंक दिए। महापौर प्रहलाद पटेल को भी हाथों में दे दी। महापौर ने चुड़िया लेकर फेंक दी। कांग्रेस सम्मेलन से वाक आउट कर चली गई हंगामा इतना बड़ा कि कांग्रेस पार्षदों ने सम्मेलन से वॉक आउट कर दिया। बड़ी संख्या में कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी बुला लिया। निगम से बाहर आकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंक दिया। हंगामा इतना बड़ा कि पुलिस को भी बुलाना पड़ गया। सम्मेलन शुरू होते ही सबसे पहले कांग्रेस ने एजेंडे में कई बिंदुओं को शामिल नहीं करने पर जमीन पर बैठ विरोध जताया। वीर सावरकर पर टिप्पणी को लेकर भाजपा व कांग्रेस के पार्षद निगम अध्यक्ष की आसंदी पर आमने-सामने हो गए। कांग्रेस ने वाक आउट कर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर दिया। नगर निगम के बाहर नारेबाजी करते महापौर प्रहलाद पटेल व भाजपा पार्षद। आधे घंटे हंगामे के बाद शुरू हुआ प्रश्नकाल सम्मेलन की शुरुआत में विपक्षी पार्षदों के जमीन पर बैठकर विरोध जताने के बाद करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ। भाजपा पार्षद परमानंद योगी ने उनके वार्ड में मनमर्जी से सीवरेज का काम करने की शिकायत की। पार्षद योगी ने कहा कि अधिकारी वार्ड पार्षद को संज्ञान में लाए बगैर काम कर रहे हैं। वीर सावरकर के खिलाफ फेंके पर्चे निगम सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षद मोहम्मद सलीम बागबान द्वारा अपने भाषण में वीर सावरकर को देशद्रोही बताए जाने पर जमकर हंगामा हो गया। बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने आ गए। भाजपा पार्षद दल ने कांग्रेस पार्षद से माफी की मांग की, लेकिन कांग्रेस पार्षद इसके लिए तैयार नहीं हुए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष निगम अध्यक्ष की आसंदी तक पहुंच गए, जिसके चलते करीब आधे घंटे तक सम्मेलन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। भाजपा पार्षदों व महापौर ने कांग्रेस पार्षद मोहम्मद सलीम बागबान का पुतला फूंका। हंगामे के बाद महापौर प्रहलाद पटेल समेत भाजपा पार्षद नारेबाजी करते हुए निगम भवन से बाहर आ गए। उन्होंने कांग्रेस पार्षद मोहम्मद सलीम बागबान का पुतला दहन किया। पुतले पर प्रतिपक्ष नेता शांतिलाल वर्मा और उप नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शैरानी के नाम का कागज भी चिपकाया गया। इस दौरान महिला पार्षदों ने पुतले पर जूते मारे, वहीं महापौर भी डंडा लेकर पुतले पर प्रहार करते नजर आए। महिला पार्षदों ने चूड़ियां भेंट की विवाद यहीं नहीं थमा। भाजपा महिला पार्षदों ने कांग्रेस पार्षदों को चूड़ियां भेंट कीं, जबकि कांग्रेस पार्षद वीर सावरकर के इतिहास से जुड़ी प्रतियां सदन में फेंकने लगे, जिससे माहौल और गरमा गया। महापौर ने कहा कि यूट्यूब से किसी के खिलाफ भी गलत जानकारी ली जा सकती है। इसी बीच महिला कांग्रेस पार्षद महापौर को चूड़ियां देने पहुंचीं, जिन्हें उन्होंने हाथ में लेकर फेंक दिया। इसके बाद दोनों दलों के पार्षद फिर आमने-सामने आ गए और स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। दोनों दलों के लोग बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंच गए। कांग्रेस के वाक आउट के बाद सदन की कार्रवाई शुरू हुई। लेकिन कांग्रेस के पार्षद सम्मेलन में मौजूद नहीं रहे। सम्मेलन में निगम का वर्ष 2026-27 का आय-व्यय पत्रक (बजट) प्रस्तुत पर अकेले भाजपा पार्कषद दल ने चर्चा शुरू की। स्वास्थ्य विभाग की लाइसेंस शाखा में लाइसेंस शुल्क बढ़ाने, 30 वर्ष की लीज बढ़ाने और 4 भूखंडधारियों की रजिस्ट्री के प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। शुरूआत में कांग्रेस पार्षद व नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने नगर निगम में नामांतरण नहीं करने पर कड़ी आपत्ति जताई। वर्मा ने कहा कि लोग परेशान हो रहे हैं, चक्कर कटवा रहे हैं। उन्होंने कहा, "अधिकारियों की कार्यशैली के कारण हमारी इज्जत खराब होती है।" शांतिलाल वर्मा की इस बात का भाजपा पार्षदों ने भी समर्थन किया। प्रश्नकाल के दौरान पार्षद रत्नसिंह राठौर के प्रश्न पर अधिकारी के अनुपस्थित होने पर पार्षद ने कार्रवाई की मांग की। कुछ देर बाद संबंधित अधिकारी बैठक में पहुंचे। पार्षद ने जब शहर में लगाए गए पौधों की जीवित अवस्था की जानकारी मांगी, तो अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। सावित्रीबाई फुले मार्ग : वार्ड क्रमांक 25 फुलमण्डी चौराहे से हाकिमवाड़ा तक की सड़क। विरांगना गुजरी माता पन्ना धाय मार्ग : वार्ड क्रमांक 26 में फुल मण्डी चौराहे से हाकमवाड़ा की सड़क (हरमाला रोड)। अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग : दो बत्ती चौराहा से स्टेशन रोड (फ्रीगंज रोड)। श्री रघुवीर टाट वाले महाराज : साक्षी पेट्रोल पंप वाला तिराहा। श्री छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम।