*KHABAR :जनसुनवाई में विकलांग बनकर पहुंचा फरियादी, अतिक्रमण हटाने की मांग, भूख हड़ताल की चेतावनी, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS April 7, 2026, 4:08 pm Technology

नीमच में जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया, जहां ग्राम रतनगढ़ निवासी चांदमल चारण अपनी शिकायत लेकर विकलांग अवस्था में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि ग्राम अलरोही गरावाड़ में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। उनके अनुसार खसरा नंबर 75 की करीब 10 हजार वर्गफीट जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा निर्माण कर लिया गया है। चांदमल चारण का कहना है कि वे इस मामले को लेकर पहले भी कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार अनदेखी से परेशान फरियादी ने जनसुनवाई में चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });