नीमच में दो मोबाइल दुकान संचालकों के बीच शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है… जहां आरोप-प्रत्यारोप और धमकियों का दौर तेज हो गया है। इंदिरा नगर निवासी आशीष कुमार पाटनी, जो पाटनी मोबाइल के नाम से सैमसंग सर्विस सेंटर चलाते हैं, ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी के अनुसार, 2 अप्रैल को एक अन्य दुकान संचालक वसीम खान ने Samsung S-22 मोबाइल रिपेयरिंग के लिए उनकी दुकान पर भेजा था। मोबाइल पहले से खुला हुआ था… और केवल बैटरी बदलने की बात कही गई… लेकिन अगले ही दिन मामला पलट गया। आरोप है कि वसीम खान ने कैमरा खराब होने का आरोप लगाते हुए दुकान पर हंगामा किया… ग्राहकों के सामने विवाद किया… और धमकी देकर चला गया। इसके बाद विवाद सोशल मीडिया पर पहुंच गया। प्रार्थी का आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी से उसके खिलाफ फर्जी वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई… और उसका कारोबार ठप करने की धमकी दी गई। फरियादी आशीष पाटनी ने कहा कि “झूठा वीडियो बनाकर मुझे बदनाम किया जा रहा है… मेरे काम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है… और मुझे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। फरियादी ने कहा कि आरोपी वसीम टैक्स चोरी करता है, पुराने मोबाइल को नया कर और फर्जी सामग्री का उपयोग कर मार्केट में बेचता है। जिसकी सख्त जांच होना चाहिए.... फिलहाल पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है… अब देखना होगा कि दुकान से शुरू हुआ ये विवाद कानून के दायरे में कैसे सुलझता है।