*KHABAR :नीमच की जैन कॉलोनी में गरजा बुलडोजर, नगरपालिका की बड़ी कार्रवाई, ध्वस्त हुए अवैध कब्जे, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS April 7, 2026, 3:59 pm Technology

नीमच की जैन कॉलोनी में नगरपालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। जानकारी के अनुसार जैन कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा गली को पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जिससे आमजन की आवाजाही बाधित हो रही थी। आरोप है कि अतिक्रमण कर गैलरी और बाउंड्री बनाकर पक्का निर्माण भी कर लिया गया था। नगरपालिका द्वारा संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। नगरपालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़ते हुए रास्ता मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा। नपा राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर ने कहा कि “गली को पूरी तरह बंद कर दिया गया था और पक्का निर्माण कर लिया गया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद मजबूरन यह कार्रवाई की गई।”

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });