*KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान तहत जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP 44 NEWS April 6, 2026, 4:48 pm Technology

नीमच , जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत व्‍यापक जनजागरूकता के लिए विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन जन अभियान परिषद की समितियों द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्‍ड मनासा के ग्राम भाटखेड़ी बस स्‍टेण्‍ड पर प्‍याऊ का शुभारंभ किया गया। सरपंच श्री मनोज पुरोहित की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने में‍हदी प्रतियोगिताओं के माध्‍यम से जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पोस्‍टर, डिजाईन और रंगोली के माध्‍यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। ग्राम बामनिया में जल संरक्षण से संबंधित नारों का दीवार लेखन भी किया गया। ग्राम सावन में बीसभुजा माता मंदिर स्थित तालाब पर स्‍वच्‍छता के लिए श्रम कर घाट की सफाई की गई और उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। मंदिर परिसर में जल मंदिर प्‍याऊ भी स्‍थापित की गई। डीकेन के गगरानी घाट पर जल संरक्षण पर आधारित रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया गया। स.क्र./560/24/मालवीय/फोटो लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला आज सिंगोली आएंगे नीमच 6 अप्रैल 2026, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला आज 7 अप्रैल मंगलवार को सिंगोली आएंगे। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 7 अप्रैल को प्रातः8.00 बजे शक्ति नगर, कोटा से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर, प्रात:9.30 बजे  तिलिस्मा रोड़, सीएम राइज स्कूल के सामने, सिंगोली, जिला नीमच  पहुंच कर, स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। तदपश्चात आप प्रात:10.30 बजे सिंगोली, जिला नीमच, मध्यप्रदेश से  कोटा (राजस्‍थान) के लिए प्रस्थान करेंगे। स.क्र./561/25/मालवीय/ होमगार्ड जवानों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर सम्‍पन्‍न नीमच 6 अप्रेल 2026, महानिदेशक होमगार्ड म.प्र.के निर्देशानुसार सोमवार को जिला चिकित्सालय नीमच में होमगार्ड जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय नीमच के चिकित्‍सकों की टीम ने जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया गया। यह जानकारी होमगार्ड कमाण्‍डेंट नीमच द्वारा दी गई। स.क्र./562/26/मालवीय/फोटो

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });