*KHABAR :रतलाम में जमीन विवाद में चली लाठियां, VIDEO:मारने के लिए लट्ठ लेकर दौड़ते रहे, घर में फेंके पत्थर; 11 लोगों पर केस, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS April 5, 2026, 1:08 pm Technology

रतलाम के ताल में जमीन विवाद में दो भाईयों का परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। जमकर लाठिया लेकर उत्पात मचाया। घर में पत्थर फेंके गए। हाथों में लाठियां लेकर दौड़ते व घर में पत्थर फेंकते हुए का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने हमला करने वाले एक पक्ष के 11 लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। तीन को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर का है। जिसका वीडियो रात में सामने आया। विवाद दो भाईयों के परिवार के बीच हुआ है। विवाद का कारण जमीन पर कब्जे को लेकर है। कोर्ट में केस भी चला। कोर्ट 2006 में एक पक्ष को कब्जे के लिए निर्णय भी दे चुका है लेकिन राजस्व विभाग ने उसे धरातल पर कोई प्रक्रिया नहीं की। तब से विवाद चला आ रहा है। ताल थाना पुलिस ने एक पक्ष के मुजफ्फर अली सय्यद (36) पिता मुस्ताक अली निवासी चंद्रशेखर आजाद मार्ग ताल की रिपोर्ट पर 11 लोगों पर केस दर्ज किया है। मुजफ्फर अली सय्यद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। मरमियाखडी रोड पर खेत है। खेत को गुड्डू भाई खान को गेहूं बोने के लिए अधबटाई पर दे रखा था जिसके गेहूं हमने निकाल लिए है। खेत पर फारुख अली पिता अच्छु अली सय्यद निवासी खारोल मोहल्ला ताल व उसका परिवार कब्जा करना चाहता है। शुक्रवार दोपहर 4 बजे घर पर था। तब भाई इरफान अली दोडकर घर आया। उसने बताया कि बडे पापा असवाक अली के साथ जमीन की बात को लेकर अकबर पिता सब्बीर अली, फारुख पिता अच्छु अली, अफसार अली पिता शोकत अली व इनके साथी मारपीट कर रहे है। यह सब गालियां देते हुए मेरे घर में घुस गए। यह सब 10 से 11 लोग थे जो कि एकमत होकर आए। फारुख अली ने लोहे के पाईप से मुझे मारा। पापा मुस्ताक अली, भाई इरफान अली, पत्नी शबनम बी व भतीजी महक बीच बचाव करने आई। तब इन सब ने परिवार वालों के साथ भी मारपीट की। इसी दौरान भाई इरफान अली ने बीच बचाव कर छुडाया। सभी ने बोला कि आज के बाद तुम खेत तरफ आए तो जान से खत्म कर देंगे। घर पर पत्थर भी फेंके जिससे बाइक व घर में टुटफुट हुई है। अकबर अली सय्यद पिता सब्बीर, फारुख अली पिता अच्छु अली, अफसार अली पिता शोकत अली, सेफ अली पिता अकबर अली, आरिफ अली सय्यद पिता अच्छु अली, हसन अली सय्यद पिता महमुद अली, मयुर अली सय्यज पिता हसन अली, अकबर अली सय्यद पिता हसन अली, आजाद अली सय्यद पिता अफसार अली, आमा अली सय्यद पिता अकबर अली और शेर अली सय्यद पिता अकबर अली के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया पुराना जमीन विवाद है। कोर्ट से भी एक पक्ष में निर्णय आ चुका है। खेत पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। मारपीट व घर में पत्थर फेंकने के आरोप में 11 लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश की जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });