*KHABAR : एडीएम के पहुंचते ही मोबाइल टावर से उतरा युवक, पांच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP 44 NEWS April 8, 2026, 1:03 pm Technology

नीमच जिले के सुवाखेड़ा गांव में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी कमलेश दांगी अपनी समस्याओं से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया गया। स्थिति उस समय काबू में आई जब एडीएम बीएल कलेश मौके पर पहुंचे और युवक से सीधे बातचीत की। एडीएम की समझाइश और आश्वासन के बाद आखिरकार युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया, जिससे प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि कमलेश पहले भी अपनी मांगों को लेकर इसी तरह टावर पर चढ़ चुका है। इस बार भी समस्याओं का समाधान न होने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था। फिलहाल युवक सुरक्षित है और प्रशासन अब उसकी समस्याओं के समाधान को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गया है

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });