*KHABAR :कोटड़ा बुजुर्ग में पुलिस की दबिश के बाद खुलासा:100 लीटर केमिकल व 1500 लीटर सिंथेटिक दूध जब्त, तीन साल से चल रही थी फैक्ट्री, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS April 8, 2026, 12:37 pm Technology

जिले में दूध के नाम पर जहर परोसा जा रहा है। सोमवार-मंगलवार देर रात को पुलिस ने कोटड़ा बुजुर्ग के एक घर में दबिश दी। यहां केमिकल मिलाकर बड़ी मात्रा में दूध तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने 100 लीटर केमिकल और 1500 लीटर दूध जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 3 साल से यह फैक्ट्री चला रहा था। गरोठ से महज 18 किमी दूर स्थित गांव कोटड़ा बुजुर्ग में घर के अंदर ही सिंथेटिक दूध बनाने का अवैध धंधा चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने छापा मारा तो वहां 1500 लीटर सिंथेटिक दूध और दो बड़े प्लास्टिक ड्रम (50-50 लीटर) में भरा केमिकल मिला। इनसे ही घरेलू स्तर पर नकली दूध तैयार किया जा रहा था। बीते कुछ समय में जिले में घी-शहद को लेकर भी कार्रवाई हो चुकी है। मंदसौर पुलिस ने नकली घी बनाने वाले अहमदाबाद के दो भाइयों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 150 लीटर नकली घी जब्त किया था। वे नकली घी बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में 200 रुपए किलो के भाव से बेचते थे। शामगढ़ पुलिस कोटड़ा बुजुर्ग में दूध नहीं बल्कि एमडी (ड्रग्स) की सूचना पर पहुंची थी। हालांकि पुलिस ने दबिश दी तो एमडी जैसा कुछ नहीं मिला। लेकिन बड़ी मात्रा में नकली दूध का भंडार व केमिकल मिला। इसके बाद पुलिस ने खाद्य विभाग को सूचना दी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });