KHABAR :गांव चलो अभियान - सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर, सीतामउ व मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्रामों में किया सीधा संवाद, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 9, 2026, 11:37 am Technology

मंदसौर - सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर-सुवासरा-मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत “गांव चलो अभियान” के तहत व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लदुना, राजनगर, ईश्वरपुर (ईशाकपुर), भगोर, तुमडावदा, झावल, कुचडौद, धमनार, धुधंडका, निरधारी, मजेसरा एवं बनी सहित विभिन्न ग्रामों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर सांसद ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की मोहन यादव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों सरकारें आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, लाड़ली लक्ष्मी योजना, जैसी योजनाओं से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार भी किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। गांव-गांव में सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने गांव के विकास में सहभागी बनें। इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीण के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया तथा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा की साथ ही विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर स्वच्छता अभियान भी चलाया। ग्राम कुचडोद में हितग्राहियों को पंचायत के माध्यम से अंत्येष्टि सहायता प्रदान की। जनसंपर्क के दौरान सांसद गुप्ता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार किसानों और ग्रामों के विकास के लिए सदैव खडी है और अंतिम व्यक्ति के विकास से ही हमारा यह अभियान सफल होगा। अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });