*KHABAR : मनासा के खानखेड़ी में प्रशासन का एक्शन, जेसीबी से उठवाई गई अवैध रेत, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP 44 NEWS April 8, 2026, 5:50 pm Technology

नीमच जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन सामने आया है... कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन और एडीएम बी.एस. कलेश के मार्गदर्शन में मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी में टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गांधीसागर डूब क्षेत्र के जीरो प्वाइंट इलाके में बैक वॉटर से अवैध रूप से खनन कर जमा की गई रेत पर कार्रवाई करते हुए करीब 15 डंपर रेत का स्टॉक जब्त किया गया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर 2 जेसीबी और डंपरों की मदद से रेत को उठवाकर दूर स्थान पर डंप कराया। इस कार्रवाई में एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार मुकेश निगम और नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे की अहम भूमिका रही। मौके पर जिला खनिज अधिकारी गजेंद्र सिंह डाबर भी मौजूद रहे। फिलहाल जब्त रेत के मामले में प्रशासन द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। साफ है… अवैध खनन के खिलाफ अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। सुनिए क्या बोले खनिज अधिकारी गजेंद्र सिंह डाबर..

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });