KHABAR :मंदसौर की सब-जूनियर बेसबॉल टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु इंदौर रवाना, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 9, 2026, 11:30 am Technology

मंदसौर। जिले की सब-जूनियर बेसबॉल टीम 9 से 11 अप्रैल 2026 तक इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। टीम के प्रस्थान से पूर्व जिला बेसबॉल संघ मंदसौर के अध्यक्ष श्री हिम्मत डांगी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री डांगी ने सभी खिलाड़ियों को टीम की टी-शर्ट वितरित की तथा कहा कि यह केवल एक ड्रेस नहीं बल्कि टीम की पहचान और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पूरी लगन, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलें तथा मंदसौर जिले का नाम गौरवान्वित करें। कोच एवं खेल शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा गया और सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ इंदौर के लिए रवाना हुए। पूरे मंदसौर जिले की ओर से टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });