KHABAR :“मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन हेतु संपर्क प्रारंभ*, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 10, 2026, 11:50 am Technology

नीमच।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में मंदसौर विभाग का मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन का आयोजन मंदसौर में 13 अप्रैल सोमवार को प्रातः 11:00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम पीजी कॉलेज पर रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता माननीय श्री आलोक कुमार जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संत अर्चक पुरोहित का एकत्रीकरण करके हिंदू समाज की एकजुटता, समरसता और सनातन धर्म के मान बिंदुओं की सुरक्षा पर वैचारिक मंथन करना है। मंदिर हिंदू समाज के संस्कार व जागरण का केंद्र है। मंदिरों से जागरण का कार्य हो। हर घर में हिंदू संस्कार प्रज्वलित हो इस दृष्टि से सम्मेलन का आयोजन रखा गया है।मंदसौर में आयोजित मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन के निमित्त विहिप के सदस्यों के द्वारा चोपड़ा गणेश मंदिर व गौधाम बालाजी मंदिर पर प्रथम निमंत्रण पत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला मंत्री कैलाश मालवीय, जिला अर्चक पुरोहित पं रामअवतार शर्मा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख विनोद जैसवार, जिला सेवा प्रमुख संजय चौरसिया, नगर अध्यक्ष बंटी अग्रवाल, नगर संयोजक पवन जैसवार, नगर सुरक्षा प्रमुख राजू धनगर ,गौरव गुप्ता, रवि परिहार, मांगीलाल मकवाना द्वारा नीमच के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर मंदसौर में आयोजित मंदिर अर्चक पुरोहित सम्मेलन में सम्मिलित होने का निवेदन किया है। उक्त जानकारी जिला अर्चक पुरोहित पं रामअवतार शर्मा ने दी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });