KHABAR :स्कूलों की मनमानी पर ब्रेक: नीमच में लगेगा 3 दिन का बुक मेला, किताब-कॉपी पर बड़ी छूट, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 10, 2026, 6:44 pm Technology

मध्यप्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है… लेकिन इसी के साथ एक बड़ा सवाल हर साल की तरह फिर खड़ा होता है— क्या अभिभावकों को अब भी महंगी किताबें और यूनिफॉर्म “जबरदस्ती” खरीदनी पड़ेगी…? नीमच में इस बार इसका जवाब साफ है—नहीं। स्कूल शिक्षा विभाग ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी निजी स्कूल छात्र या अभिभावकों को किसी तय दुकान से किताबें, कॉपी, यूनिफॉर्म या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। यानी अब “फिक्स दुकान” का खेल खत्म करने की कोशिश शुरू हो चुकी है। इसी के साथ अभिभावकों को सीधी राहत देने के लिए नीमच में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में 10 से 12 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में सुबह 10:30 बजे से शाम 6 बजे तक लगेगा… जहां नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निजी प्रकाशकों की किताबें उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि इस मेले में किताबों पर कम से कम 15 प्रतिशत की छूट और कॉपियों पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। सिर्फ यही नहीं… यूनिफॉर्म और अन्य स्टेशनरी सामग्री भी रियायती दरों पर उपलब्ध रहेगी। यानी साफ है—जहां पहले अभिभावकों को मजबूरी में महंगी खरीद करनी पड़ती थी, अब वहीं उन्हें विकल्प और राहत दोनों मिलेंगे। इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी एसएम मांगरिया ने स्पष्ट कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग के नियम 2018 और 2020 पूरी तरह लागू हैं… और किसी भी स्कूल को यह अधिकार नहीं है कि वह अभिभावकों पर दबाव बनाए। उन्होंने अभिभावकों से अपील भी की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस तीन दिवसीय पुस्तक मेले में पहुंचें और छूट का लाभ उठाएं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });