नीमच - ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्सापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम का शुभारंम मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प माला अर्पित कर किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र-छात्राओ ने फुटबॉल ,शतरंज, बास्केटबॉल, तैराकी आदि में भाग लिया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानोदय ग्रुप के चेयरमैन अनिल चौरसिया एवं विशेष अतिथि ब्रजेश सक्सेना थे। ज्ञानोदय ग्रुप के चेयरमैन अनिल चौरसिया ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के दिन हम अपने देश के महान खिलाड़ियों को याद करते हैं और उनके द्वारा दिए गए योगदान को सलाम करते हैं। हमारा देश खेलों की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध है और हमारे देश में कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख खेल हैं– हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक, तैराकी, निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, गोल्फ, पोलो, और कई अन्य खेल शामिल हैं। इन सभी खेलों में हमारे देश के खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया है और हमारे देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। संस्था की निर्देशिका डॉ. गरिमा चौरसिया ने कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस मैं आप सभी से खेलों के महत्व के बारे में बात करना चाहूँगी कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो हमारी शारीरिक फिटनेस और मानसिक विकास में मदद करते हैं। खेल हमें अनुशासन, संघर्ष और टीम वर्क की भावना सिखाते हैं। तैराकी प्रतियोगिता में पृथ्वी सिंह हरोड़ , अनुज मोहिल, सना प्रेम शानदार प्रदर्शन कर विजय रहे, शतरंज प्रतियोगिता में अनिकेत पाटीदार, काव्या सेन, वीर गिर्वानी, आराध्या जायसवाल विजय रहे, फुटबॉल प्रतियोगिता कलाम हाउस, रामुनुजन हाउस, विवेकानंद हाउस, बास्केटबॉल मे विवेकानंद हाउस, रामुनुजन हाउस, कलाम हाउस विजय रहे । विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार पांडे ने कहा 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का एक महत्वपूर्ण कारण यह है कि इसी दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद का जन्म हुआ था। मेजर ध्यान चंद भारतीय हॉकी टीम के लिए एक प्रेरणा थे और उन्होंने अपने खेल से देश को कई स्वर्ण पदक दिलाए थे। खेलों के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूतबू बना सकते हैं। खेल हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं और हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। आप भी अपने जीवन में खेलों को महत्व दें और अपने देश को गर्व से ऊपर रखें। इस मौके पर सभी शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।