BIG_NEWS : दीपावली से 1 दिन पहले इकलौते बेटे की मौत, फैक्ट्री में काम करते हुए करंट लगने से दम तोड़ा, मजदूरों ने पहुंचाया था अस्पताल, पढ़े खबर

MP44NEWS October 31, 2024, 6:54 pm Technology

भीलवाड़ा - युवक की फैक्ट्री में कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। वह परिवार में इकलौता था। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है। यहां रीको में एक फैक्ट्री में कार्य करते समय एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। दीपावली से पहले इकलौते बेटे की मौत होने से परिवार में मातम छा गया। करंट लगने की बात आ रही सामने प्रताप नगर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के रीको में स्थित वेस्टर्न शूटिंग में पवन पिता रामप्रसाद आचार्य (20) निवासी पुर कार्य करता है। बुधवार देर शाम को फैक्ट्री में कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत अन्य मजदूर इसे बेहोश हालत में महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है। आज पुलिस ने मृतक के पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक युवक उसके माता पिता का इकलौता बेटा था। एकाएक हुए इस हादसे के बाद परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });