रावतभाटा - शहर में दीपावली की रात को आतिशबाजी चलाते समय 3 जने जख्मी हो गए। इनमें 2 बच्चे शामिल हैं। एक की आंख पर गंभीर चोट लग गई। उसे दिखना बंद हो गया है। उसे कोटा रेफर किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. अनिल जाटव के अनुसार नयाबाजार में कंपनी गेस्ट हाउस में रह रहे सत्यजीत की आंख के पास बम फट गया। इससे उसकी आंख की पुतली बाहर आ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रेफर किया गया। वहां उसका उपचार किया गया। उसकी आंख में गंभीर चोट लगी है। वहीं, क्षेत्रवासी 15 वर्षीय देवांशु का हाथ अनार से झुलस गया। दूसरी ओर, ईशिका के शरीर पर भी अनार की चिंगारियों से जगह-जगह फफोले हो गए। दोनों का भी सरकारी उपजिला अस्पताल में उपचार किया गया।