BIG_NEWS : हाईवे पर ट्रेवल्स बस में घुसी एंबुलेंस, शव ले जा रहे पांच परिजन और दो ड्राइवर घायल, पढ़े खबर

MP44NEWS November 14, 2024, 7:05 pm Technology

बेगूं क्षेत्र में हाईवे 27 पर गांव तेजपुर के पास गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक एंबुलेंस का हादसा हो गया। अहमदाबाद अस्पताल में भर्ती बीमार व्यक्ति की मौत के बाद परिजन उनका शव एंबुलेंस से मुरैना ले जा रहे थे। तेज रफ्तार एंबुलेंस आगे चल रही ट्रेवल्स बस से टकरा गई, जिसमें ड्राइवर सहित 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है। पारसोली पुलिस के अनुसार, कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर गांव तेजपुर के पास एंबुलेंस आगे चल रही ट्रैवल्स से टकराई। इस भीषण दुर्घटना के दौरान एंबुलेंस में ग्वालियर, जिला मुरैना के धोरा बुरसा गांव निवासी 55 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र रूप सिंह का शव था। हादसे में घायल हुए लोगों में श्याम सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सचिन, उनकी पत्नी कृष्णा, 52 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र अनुप सिंह, सावित्री पत्नी महाराज सिंह, 50 वर्षीय गुड्डी पत्नी श्याम सिंह और एंबुलेंस ड्राइवर अहमदाबाद निवासी निलेश एवं विकास पुत्र शंभू लाल शामिल हैं। घायलों को बेगूं और काटूंदा अस्पताल ले जाया गया। शव ले जाते वक्त हुआ हादसा बताया गया कि श्याम सिंह के लीवर खराब हो गए थे, जिसके चलते उनके बेटे सचिन, पत्नी और अन्य परिजन उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद ले गए थे। उपचार के दौरान श्याम सिंह की मौत हो गई। मृतक श्याम सिंह पेंटिंग का काम करते थे। ग्रामीणों ने फंसे लोगों को निकाला बाहर दुर्घटना के वक्त एंबुलेंस में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें एक 4 वर्षीय बच्चा समर भी था, जो सुरक्षित बच गया। हादसे में एंबुलेंस पूरी तरह चकनाचूर हो गई। दोनों ड्राइवर, निलेश और विकास, जो कि भाई हैं, आगे की सीट पर बैठे थे और दुर्घटना में एंबुलेंस में फंस गए थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। पारसोली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। एएसआई चंदन सिंह ने बताया कि शव को पीएचसी में रखवाया गया है और ट्रैवल्स ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });