मेष राशिफल आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। हो सकता है कोई बीमारी सामने आ सकती है, जिस कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया चांस आपको मिलने वाला है, जिसका भरपूर लाभ उठाएं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वृषभ राशिफल आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार आज घर और परिवार में बन सकता है, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई काम का बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है, जिससे परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। मिथुन राशिफल आज घर की कुछ परेशानियों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पैसे किसी को उधार न दें। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पार्टनरों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें। कर्क राशिफल आज कुछ बातों को लेकर पुराना विवाद दूर हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी नए काम की योजना बन सकती है। वाणी पर काबू रखें। सिंह राशिफल आज आप व्यर्थ की भागदौड़ में परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के लिए आपको बाहर की यात्रा आदि करनी पड़ सकती है। इस यात्रा का आपको लाभ प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी खुद की एक पहचान बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से परिवार की किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कन्या राशिफल आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। मौसम के हिसाब से किसी मौसमी बीमारी से आप पीड़ित तरह सकते हैं। इस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आपको कहीं से बड़ा ऑफर मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक काम का योग बनेगा। तुला राशिफल आज आप अपनी किसी आदत के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा किसी विवाद से दूर रहें। उसमें न उलझें। नहीं तो आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। किसी नए कार्य की कार्य योजना बिगड़ सकती है। परिवार में मतभेदों के चलते विरोधी वर्ग इसका लाभ उठा सकते हैं। वृश्चिक राशिफल आज आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिस कारण परिवार में शानदार माहौल बनेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। साथ ही पत्नी और बच्चों सपोर्ट आपको मिलेगा। परिवार के लोग भी आपके पक्ष में होंगे। धनु राशिफल आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा रहे हैं, तो अपने सामान का ध्यान रखें। नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है। इस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए कार्य की कार्य योजना बन सकती है। मकर राशिफल आज आप अपने पुराने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों के साथ प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में आपके सहयोगी का आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा, जिस कारण आपका मन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। कुंभ राशिफल आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ जाएगा और आपके विरोधी बढ़ जाएंगे। हो सकता है आज कुछ सामाजिक फैसले आप के विरोध में जाएं, जिस कारण आप व्यर्थ के वाद विवाद में उलझ सकते हैं। वाणी पर काबू रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। मीन राशिफल आज कुछ बातों को लेकर आपका आपकी पत्नी से वाद विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि की टेंशन को लेकर आप घर बदल सकते हैं, जिस कारण परिवार में माहौल बिगड़ सकता है। माता-पिता और भाइयों से आपका विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कुछ नया करने का भी प्रयास न करें।