नीमच - मध्य प्रदेश विद्युत मंडल नीमच के सहायक श्रेणी - 2 के पद पर पदस्थ रहकर 33 वर्ष 7 माह से निरंतर शहर ओर विभाग हित में पूरे तन मन धन के साथ बेदाग, निष्कलंक,गौरवशाली छवि से ओत-प्रोत व आमजन की समस्याओं को सदैव सरलता पूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं को तुरंत हल करवाने वाले एवं हम सभी भारतीय मजदूर संघ के साथियों को मनका के मोती की तरह एक माला में पिरोए रखने वाले सरल,सहज,हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के धनी राजमल जी व्यास के सेवानिवृत्ति के अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ व राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ ने एमपीबी ऑफिस नीमच में उनके आराध्य देव महर्षि श्रंग ऋषि की तस्वीर भेंट कर मोतियों की माला पहना हिंदुत्व का प्रतीक केसरिया दुपट्टा गले में डाल सम्मानित किया ! इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिला महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले, कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रईस पटवा,भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नितिन साहू, राजेन्द्र पोरवाल, शुभम् कुमावत, शंभू प्रसाद शर्मा आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे