KHABAR: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन शपथ विधि समारोह मे समाज जनों ने दिखाया उत्साह, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 6, 2025, 6:17 pm Technology

नीमच - बुजुर्गों का सम्मान करने की संस्कृति भारत की प्राचीन संस्कृति है। बुजुर्गों के आदर्श संस्कारों से ही युवा पीढ़ी में संस्कार आगे बढ़ते हैं। आधुनिक युग में बुजुर्ग भी अपने आप को स्वस्थ रखकर समाज में युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं जो समाज और देश के लिए गौरव का विषय है। बुजुर्गों का अनुभव समाज और राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार होता है यह बात जैन सोशल ग्रुप के फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कांसल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही।वे दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन द्वारा रविवार 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे दिगंबर जैन मांगलिक भवन नीमच पर आयोजित शपथ विधि समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन की प्रेरणा से समाज में अनेक सेवा प्रकल्प निरंतर प्रगति और अग्रसर है। सीनियर सिटीजन ही समाज विकास की मजबूत नींव होते हैं और मजबूत नींव से ही मजबूत भवन बनता है वरिष्ठों का आदर कर युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज में यदि कोई कमी हो तो सभी समाजजन मिलकर उसे पूरा करें यही समाज की सच्ची सेवा है।समाज है तो हम है समाज के बिना हम कुछ भी नहीं है। सोशल ग्रुप की पूरे देश में 375 शाखाएं सेवा प्रकल्प का कार्य कर रही है ,400 मुनि संतो के आहार के लिए एक ही दिन में एक साथ चौके लगाए गए यह समाज के लिए गौरव की बात है। समाज में विकास के लिए तीर्थ यात्राएं , स्वस्थ शरीर के लिए क्रिकेट मैच और जीवन में बिजनेस विकास के लिए विदेश यात्राएं जैसे अनेक कार्यक्रम संगठन द्वारा आयोजित किए गए। समाज के लोग रात्रि भोजन का त्याग करें तो समाज का विकास हो सकता है। मध्य प्रदेश में संगठन द्वारा 2शव वाहिनी की सौगात दी जा चुकी है नीमच में भी नव पदस्थ अध्यक्ष आभा विनायका के प्रयास से एक शव वाहिनी की सौगात समाज को प्रदान की जाएगी। संस्कार निरंतर आगे बढ़ेंगे तो समाज का विकास होगा और समाज का विकास होगा तो राष्ट्र का विकास होगा। समाज के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी होगी तो संगठन पदाधिकारी निरंतर सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कांसल द्वारा 51हजार की आर्थिक निधि संगठन को प्रदान की गई। आपसी भाईचारे मेलजोल से सेवा प्रकलप में फेडरेशन से प्रेरणा मिलती है साधु संतों की सेवा के लिए सेवा प्रकल्प में और निरंतर विकास किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि श्रीमती शशि विजय विनायका ने कहा कि समाज के वरिष्ठ बुजुर्ग भी यदि मन से कार्य कर सकते हैं ।सामाजिक एकता के साथ सभी आगे बढ़े तो समाज का विकास हो सकता है। कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है। श्रीमती शशि विनायका ने समाज विकास कार्यों के लिए ₹11हजार रू की विकास नीधि देने की घोषणा की। नव पदस्थ अध्यक्ष श्रीमती आभा विनायका ने कहा कि सामाजिक एकता के लिए समाज जनों में आपसी समन्वय प्रेम सद्भाव का होना भी आवश्यक होता है सभी मिलकर समाज विकास के लिए प्रयास करें तो समाज का विकास हो सकता है,6 फरवरी से 6 अप्रैल 2 माह के अल्प अवधि में आठ सेवा प्रकल्प पूरे किए गए जिसमें दीप यज्ञ, त्वचा रोग निवारण शिविर, बिजोलिया तीर्थ यात्रा, मूकबधिर बुजुर्ग सेवा सहित अनेक सेवा प्रकल्प पूरे किए। कार्यक्रम में विशाल विनायका जैन ब्रोकर्स ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंगलाचरण श्रीमती मोनिका विनायका ने प्रस्तुत किया अतिथियों को बैच लगाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप सेशांति पाठ का वाचन किया गया। कार्यक्रम में फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र जी कंसल महासचिव महेंद्र बाकलीवाल,रीजन अध्यक्ष उज्जैन नवीन जी जैन, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्रीमती शशि विजय विनायका, शपथ विधि अधिकारी उज्जैन रीजन के अध्यक्ष नवीन जैन थे। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के महेंद्र गदिया ,सुरेश आजाद, बाबूलाल बज ,शकुंतला जैन ,राजेंद्र सोनी ,शशि विनायका, लक्ष्मी नारायण सिंहल,राजेंद्र जैन, लक्ष्मी सोनी, विमल सरावगी ,बाबूलाल विनयाका निर्मल रारा, अशोक विनायका, पदम गोधा,दिलीप मित्तल, अनिल विनायका, अनिल बज गोटे वाला , विजय विनायका, जैन ब्रोकर्स, सुरेंद्र सेठी ,ज्ञानचंद कासलीवाल, सूरजमल जैन, विमल कासलीवाल, पारस नागोरी एवं पारस कोलकाता वाला सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।कार्यक्रम का रचनात्मक संचालन श्रीमती महिमा गोधा ने किया तथा आभार सचिव प्रकाश विनायका ने व्यक्त किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });