KHABAR: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान दो जुलाई को, एक जुलाई को नामांकन, रेस में आदिवासी केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके सबसे आगे, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 28, 2025, 3:40 pm Technology

भोपाल - एमपी बीजेपी को दो जुलाई को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। चुनाव के लिए एक जुलाई को नाम निर्देशन पत्र दाखिल होंगे। अगले दिन भाजपा की वृहद कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। संगठन ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम तय कर लिया है। चुनाव की प्रक्रिया चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में होगी। वे एक जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे। मप्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में आदिवासी वर्ग के नेताओं में बैतूल सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके के नाम पर मंथन तेजी से शुरू हुआ है। वे बैतूल से दूसरी बार के सांसद और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री की प्रोफाइल डीडी के नाम पर इसलिए चर्चा मप्र में 22 फीसदी आदिवासी आबादी है। इनमें से 13 फीसदी आदिवासी गोंड समाज के हैं। दुर्गादास उईके संघ की विचारधारा से जुडे़ रहे हैं। राजनीति में आने से पहले वे सरकारी शिक्षक थे। आदिवासी वर्ग में संघ की विचारधारा के निर्विवाद नेताओं में डीडी उईके का नाम आता है। एमपी में सत्ता और संगठन के साथ ही संघ भी उनके नाम पर सहमति दे सकता है। मप्र में संगठन मजबूत, इसलिए महिला पर भी विचार मप्र को बीजेपी के संगठन की प्रयोगशाला माना जाता है। बीजेपी यहां जो भी प्रयोग करती है, उसमें सफलता मिलती है। मप्र में 2028 में विधानसभा के चुनाव होंगे। वो भी नए परिसीमन और महिला आरक्षण के साथ। ऐसे में बीजेपी महिला नेता को भी एमपी में कमान देने पर मंथन कर रही है। गुजरात में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हैं पाटिल मप्र के पड़ोसी राज्य गुजरात में सीआर पाटिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पाटिल केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री भी हैं। ऐसे में एमपी में उईके को भी दोहरी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब वर्ग वार दावेदार भी जान लीजिए ब्राह्मण वर्ग: डॉ. नरोत्तम मिश्रा (पूर्व गृह मंत्री), राजेन्द्र शुक्ल (डिप्टी सीएम), रामेश्वर शर्मा (विधायक व पूर्व प्रोटेम स्पीकर)। वैश्य : हेमंत खंडेलवाल (विधायक बैतूल ), सुधीर गुप्ता (सांसद मंदसौर)। क्षत्रिय : अरविंद भदौरिया (पूर्व मंत्री), बृजेन्द्र प्रताप सिंह (विधायक व पूर्व मंत्री)। अनुसूचित जाति: प्रदीप लारिया (विधायक नरयावली), लाल सिंह आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी मोर्चा), हरिशंकर खटीक (विधायक व प्रदेश महामंत्री भाजपा)। अनुसूचित जनजाति: गजेन्द्र सिंह पटेल (सांसद खरगोन), दुर्गादास उईके (केन्द्रीय राज्य मंत्री), फग्गन सिंह कुलस्ते (सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री), सुमेर सिंह सोलंकी (राज्यसभा सांसद)। सिंधी राजनीति में सबनानी फिट बीजेपी में सिंधी नेतृत्व को मजबूत करने पर मंथन चल रहा है। पाक से भारत में आकर बसने वाली आबादी में सिंधी समाज की बड़ी संख्या है। इस समाज को प्रतिनिधित्व देने पर भी विचार चल रहा है। ऐसे में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक भगवानदास सबनानी के नाम पर मंथन चल रहा है। 19 राज्यों के चुनावों के बाद होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब तक बीजेपी के करीब 14 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। शुक्रवार 27 जून को बीजेपी ने तीन राज्यों के चुनाव अधिकारियों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री किरन रिरिजू, उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और पश्चिम बंगाल में रविशंकर प्रसाद को अपना प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। एमपी समेत इन राज्यों में होना है चुनाव मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड जैसे राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। जबकि असम, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, लक्ष्यद्वीप, मेघालय, नागालैंड, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });