KHABAR: पुलिस ने ढाई साल बाद पकड़ा ट्रेलर चोर, नाम, पता बदलकर रह रहा था, उदयपुर से गिरफ्तार, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 28, 2025, 5:32 pm Technology

निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा पुलिस ने ढाई साल पुराने ट्रेलर चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ महेंद्र बंजारा को उदयपुर जिले के फतेहनगर से गिरफ्तार किया है। निंबाहेड़ा थाना एएसआई सूरज कुमार ने बताया-मामला 18 फरवरी 2023 का है। निंबाहेड़ा निवासी नासिर खान ने रिपोर्ट दी कि उसका ट्रेलर बड़ौली रोड़ इशक्काबाद मस्जिद के पास से चोरी हो गया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस पर पता चला कि ट्रेलर धर्मेंद्र और राजमल निवासी नीमच (मध्यप्रदेश) ने चुराया है। इस पर टीम ने नीमच में दोनों आरोपियों के घर पहुंची। जहां पता चला कि दोनों ही अपनी संपत्ति बेचकर बाहर शिफ्ट हो चुके हैं। इस पर पुलिस की टीम ने गुजरात, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र में उनकी तलाश की। पुलिस ने बताया-23 जून को सूचना मिली कि धर्मेंद्र नाम-पता बदलकर आकोला, फतेहनगर के आसपास रह रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से पुलिस को 7 दिन का रिमांड मिला है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने गांव से दूर अपना नाम पता बदलकर रह रहा था। अभियुक्त द्वारा अपने पास आधार कार्ड मे किसी अन्य व्यक्ति का रखता था। किसी प्रकार का मोबाइल नही रखता था। आरोपी ने केरल तमिलनाडु में फरारी काटी थी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });