KHABAR: सीनियर राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा में मप्र को मिली बड़ी जीत, प्रदेश के एक मात्र स्टार तैराक अद्वैत पागे ने भी जीता रजत पदक, प्रदेश भर के तैराकी संघों में खुशी , पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 30, 2025, 2:01 pm Technology

नीमच - मप्र तैराकी संघ को राष्ट्रीय स्तर एक बड़ी उपलब्धि मिली है। जिसमें प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी एक तैराक ने उड़ीसा के भूवनेश्वर में आयोजित 78वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा में रजक पदक जीतकर पूरे मप्र का नाम देशभर में रोशन कर दिया है। इस उपलब्धि पर प्रदेश भर के तैराकी संघों में खुशी की व्याप्त हो गई है। क्योंकि तैराकी की सबसे बड़ी स्पर्धा में पहली बार सीनियर वर्ग में मप्र को यह सम्मान मिला है। मध्यप्रदेश तैराकी संघ सचिव जय कुमार वर्मा के निर्देशन में नीमच जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि अद्वैत पागे ने बुधवार को 4100 मी. व्यक्तिगत मेडले में 4:26:90 समय के साथ द्वितीय स्थान के साथ रजत पदक और कर्नाटक के तैराक शॉन गांगुली ने 4:24:64 समय के साथ प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया, जबकि गुजरात के आर्यन नेहरा ने 4:30:35 समय के साथ तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अद्वैत पागे ने इसके पहले भी 1500 मी फ्री स्टाइल में कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। अद्वैत की दोहरी सफलता पर मध्यप्रदेश तैराकी संघ की अध्यक्ष पीयूष शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौड़, सहसचिव रामकुमार खिलरानी, सीमांत द्विवेदी, राजेंद्र उपाध्याय, सचिन पाल, सुनील पटेल, राकेश जोशी, अशोक मोदी, ओपी जगावत, गौरव द्विवेदी, शिशुकुंज स्विमिंंग अकैडमी के डायरेक्टर मनोज दवे, कोच आकाश चौधरी, वेदांत कस्बे टीम मैनेजर जमना पटेल ने मप्र के लिए बड़ी उपलब्घि बताया और उसे प्रोत्साहित भी किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });