KHABAR: एमपी में दो दिन बाद मिलेगा नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम, कल भरे जाएंगे नामांकन, परसो आएंगे नतीजे, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 30, 2025, 5:47 pm Technology

भोपाल - एमपी में दो दिन बाद भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी विवेक सेजवलकर ने सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें मुताबिक.. 30 जून को राज्य निर्वाचन मंडल की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 1 जुलाई को शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 1 जुलाई को शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1 जुलाई को शाम 7.30 बजे से 8 बजे तक नाम वापसी होगी। 1 जुलाई रात 8.30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी। 2 जुलाई को सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच मतदान होगा। 2 जुलाई को दोपहर 2 बजे से मतों की गणना और फिर परिणाम घोषित होंगे। कल शाम को भोपाल आएंगे चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार शाम 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में संगठन चुनाव के अधिकारी विवेक शेजवलकर और धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में उम्मीदवार 4.30 बजे से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सिंधिया और शिवराज सहित सभी दिग्गज पहुंचेंगे भोपाल मंगलवार शाम को मध्यप्रदेश के सभी विधायक, प्रदेश प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ केंद्रीय कैबिनेट में शामिल मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डीडी उईके, सावित्री ठाकुर सहित तमाम दिग्गज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। हेमंत के नाम पर सब राजी बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए बैतूल विधायक हेमंत के नाम पर सीएम डॉ. मोहन यादव से लेकर संगठन और पार्टी में अंदरूनी तौर पर लगभग सबकी सहमति बन गई है। आदिवासी नेताओं में डीडी उइके, गजेंद्र सिंह पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी के नाम इस रेस में शामिल हैं। ब्राह्मण वर्ग के नेताओं में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विधायक रामेश्वर शर्मा, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, भोपाल सांसद आलोक शर्मा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। चौंका भी सकती है पार्टी बीते एक दशक में बीजेपी ने अपने निर्णयों से सबको चौंकाया है। भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों के चयन में बीजेपी ने चौंकाने वाले निर्णय किए हैं। ऐसे में एमपी में भी बीजेपी चौंकाने वाला फैसला कर सकती है। 19 राज्यों के चुनावों के बाद होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब तक बीजेपी के करीब 14 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। शुक्रवार 27 जून को बीजेपी ने तीन राज्यों के चुनाव अधिकारियों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री किरन रिरिजू, उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और पश्चिम बंगाल में रविशंकर प्रसाद को अपना प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। एमपी समेत इन राज्यों में होना है चुनाव मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड जैसे राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। जबकि असम, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, लक्ष्यद्वीप, मेघालय, नागालैंड, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });