KHABAR: महिला से छेड़छाड़, जबरन शादी का दबाव, शादी न करने पर जहर खाने की धमकी दी, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 30, 2025, 2:41 pm Technology

इंदौर - जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला से छेड़छाड़ और शादी करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता के घर में घुसा और उसे धमकाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने आत्महत्या और महिला के परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि रविवार रात वह घर पर खाना बना रही थी, तभी आरोपी लखन मौर्य जबरदस्ती घर में घुस आया। उसने महिला का मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन उसका हाथ पकड़ते हुए शादी का दबाव बनाने लगा। उसने धमकी दी कि अगर उससे शादी नहीं की तो जहर खाकर जान दे देगा और महिला के परिवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में फंसा देगा। शोर मचाने पर भागा आरोपी घटना के दौरान महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। बाद में पीड़िता ने परिवार को घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जूनी इंदौर पुलिस ने आरोपी लखन मौर्य के खिलाफ जबरन घर में घुसने, छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। छेड़छाड़ मामले में पति के दोस्त पर केस दर्ज आजाद नगर क्षेत्र में रविवार रात एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। 21 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अरविन्द लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार रात जब उसके पति और देवर काम से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। रात करीब 10 बजे पति का दोस्त अरविन्द घर आया और पति के बारे में पूछताछ की। जब महिला ने बताया कि पति घर पर नहीं हैं, तो वह चला गया, लेकिन महिला जब वॉशरूम से बाहर आई, तो देखा कि अरविन्द फिर से घर में घुस आया था। आरोपी ने महिला को जमीन पर गिराया आरोप है कि अरविन्द ने महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती अपनी ओर खींचा और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसने कपड़े फाड़ने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर वह मौके से भाग निकला।महिला ने पति के लौटने पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और घर में जबरन घुसने का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });