KHABAR: सतीश चौहान बने राष्ट्रीय लखेरा समाज, नई दिल्ली के अध्यक्ष, नीमच के बागड़ी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीमच सहित पूरे समाज में हर्ष की लहर, पढ़े खबर

MP 44 NEWS June 30, 2025, 2:08 pm Technology

नीमच - रविवार को राष्ट्रीय लखेरा समाज महासभा नई दिल्ली के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव बड़ी गरिमा व उत्साह के साथ सम्पन्न हुए। सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया देर शाम तक चली और इसके बाद देर रात चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। चुनाव परिणामों में सतीश जी चौहान को भारी मतों से विजयी घोषित किया गया। उनकी इस शानदार जीत के साथ ही वे अब राष्ट्रीय लखेरा समाज, नई दिल्ली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बन गए हैं। सतीश जी चौहान की इस विजय पर सम्पूर्ण लखेरा समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। विशेषकर नीमच क्षेत्र में समाजजन बेहद उत्साहित नजर आए। नीमच जिले गर्व कि बात है कि लखेरा समाज उपाध्यक्ष अशोक बागड़ी चुने गए हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नीमच लखेरा ट्रस्ट द्वारा आज माँ कुशला माता मंदिर प्रांगण में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, पटाखे चलाए और जीत का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान माताजी मंदिर परिसर में आयोजित उत्सव में समाजजनों की भारी उपस्थिति रही। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह लखेरा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक बागड़ी को भी इस ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी। कार्यक्रम के दौरान नीमच सहित आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख समाजसेवियों एवं भामाशाहों ने भाग लिया। *उल्लेखनीय उपस्थितियाँ:* समारोह में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक बागड़ी, सकल लखेरा समाज अध्यक्ष महेश चौहान, समाज पर्व अध्याय लालचंद बागड़ी, समाजसेवी अमृत बागड़ी, दिनेश केथुनिया, मुकेश हाटडिया, राधेश्याम केथुनिया, दिलीप लक्षकार सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कीम नंबर 9 स्थित चैनामाता व कुशला माता मंदिर परिसर में आकर्षक आतिशबाज़ी का आयोजन किया गया, जिसने उत्सव में चार चाँद लगा दिए। समाज के कई युवाओं व वरिष्ठजनों ने सतीश चौहान की इस जीत को समाज के नवविकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। समाज के हितों की रक्षा, युवाओं को एकजुट करना, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा पारंपरिक संस्कृति को सहेजते हुए आधुनिक समाज की स्थापना की दिशा में सतीश जी चौहान की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।'एकता में ही शक्ति है' यह चुनाव न केवल एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया थी, बल्कि इससे समाज में एकजुटता और समर्पण की भावना भी उजागर हुई है। युवा से लेकर वरिष्ठ तक, सभी ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर समाज की एकता का परिचय दिया। अध्यक्ष पद पर सतीश चौहान की नियुक्ति से समाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी जीत से प्रेरित होकर समाज के कई वर्गों में नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });