KHABAR: मंदसौर के दुधाखेड़ी मंदिर में दान पात्रों की गणना पूरी, 50 लाख 20 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई, देखे MP44NEWS पर खास खबर

MP 44 NEWS August 2, 2025, 12:11 pm Technology

मंदसौर - मंदसौर जिले के गरोठ-भानपुरा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध दुधाखेड़ी माताजी मंदिर के दान पात्रों की गणना शुक्रवार को पूरी हो गई। यह कार्य दो दिनों में पूरा हुआ। गणना एसडीएम गरोठ राहुल सिंह चौहान के आदेश पर की गई।तहसीलदार भानपुरा विनोद शर्मा की निगरानी में पूरी प्रक्रिया हुई। ग्राम पटवारी नितिन सिंह ने गुरुवार और शुक्रवार को दान पात्र खोले। मंदिर के लेखापाल नरेन्द्र कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि पहले दिन, गुरुवार को 38 लाख 52 हजार 500 रुपए गिने गए। वहीं, दूसरे दिन, शुक्रवार को 9 लाख 20 हजार रुपए नकद और 2 लाख 47 हजार 500 रुपए चिल्लर के रूप में प्राप्त हुए। इस तरह कुल मिलाकर 50 लाख 20 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });