KHABAR : दूल्हा-दुल्हन की कार हुई अनियंत्रित, 2-3 पलटी खाकर सड़क के नीचे गिरी, 5 यात्री गंभीर घायल, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 24, 2023, 5:13 pm Technology

फूलों से सजी दुल्हन को लेकर जा रही एक कार सोमवार को अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। घटना में दूल्हा दुल्हन और एक बच्ची सहित 5 लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रेफर कर दिया। रावतभाटा निवासी एक परिवार राजस्थान के आरोली से रावतभाटा की ओर सिंगोली के रास्ते जा रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के फुसरिया के पास मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रहे हैं। अज्ञात वाहन के कारण रेनॉल्ट ट्रिबर कार का संतुलन बिगड़ गया और कार मोड़ पर सड़क से नीचे 2-3 पलटी खा गई। इस संबंध में ग्राम रक्षा समिति सिंगोली अध्यक्ष नलिन शर्मा ने बताया कि कार में 7 लोग सवार थे, जो कि मेरे रिश्तेदार सुनील शर्मा रावतभाटा का परिवार था। 7 में से 5 लोगों को चोटे आई हैं। कार में सवार दुल्हा बलबीर सिंह रावत (27), दुल्हन सीता बाई (27), सहित कार चालक गौतम सुनकर (30), एक बालिका चंचल (12) और स्वयं भंवर सिंह रावत (55) गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रेफर कर दिया।घायलों को घटना स्थल से हॉस्पिटल पहुंचाने में आरक्षक विनय पाराशर और एम्बुलेंस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });