*KHABAR : क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने लिया गुरु पूर्णिमा पर ‘विद्यारंभ संस्कार’ में भाग, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 31, 2026, 6:46 pm Technology

नीमच। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ, नीमच द्वारा आयोजित विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम में क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल, नीमच के नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने वैदिक परंपरा के अनुरूप अपने शैक्षिक जीवन का शुभारंभ करते हुए माँ सरस्वती एवं गुरु परंपरा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के महत्व तथा जीवन में संस्कारों की भूमिका से अवगत कराया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने इस संस्कार में सहभागिता कर भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने का प्रेरणादायी अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल के शिक्षक भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे संस्कारात्मक कार्यक्रम बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, गुरुजनों के प्रति सम्मान तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति आस्था विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस संस्कार में भाग लिया। यह अनुभव उनके शैक्षिक जीवन के शुभारंभ के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जुड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम सिद्ध हुआ

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });