*KHABAR : ‘‘नशें से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 अंतर्गत पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट‘‘ का समापन फुटबाल मैचो के माध्यम से खिलाडियों एवं आमजन को दिया नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का संदेश, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 30, 2026, 8:25 pm Technology

नीमच | मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ दिनांक 15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशें के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में जिला नीमच में नशें के विरूद्व प्रतिदिन जागरूकता कार्याक्रमों का आयोजन किया गया था। पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट का शुभारंभ दिनांक 26.07.2026 को स्थानीय दशहरा मैदान नीमच पर किया गया। उक्त फुटबाल टुर्नामेंट में 16 फुटबाल टिमों - अहीर युनिवर्सल फुटबाल क्लब, एन.एफ.ए., ए.यूनियन, ईगल फुटबाल क्लब, फ्रेंडस क्लब, नीमच ब्रदर्स, नीमच सिटी फुटबाल क्लब, सिटी र्स्पाेट्स, ग्वालटोली फुटबाल क्लब, अहीर क्राउन फुटबाल क्लब, यंग स्टार फुटबाल क्लब, चर्चिल फुटबाल क्लब, एन.एफ.सी, सिटी यूनियन फुटबाल क्लब, हिरोज फुटबाल क्लब एवं राज फुटबाल क्लब द्वारा हिस्सा लिया जाकर नशें के विरूद्व जागरूकता का संदेश दिया गया। एसपी राजेश व्यास के निर्देशन में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ के अन्तर्गत ‘‘खेलो से जुड़ांे, नशें को छोड़ो‘‘ स्लोगन के साथ दशहरा मैदान नीमच में आयोजित हो रहे ‘‘पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट‘‘ के अंतिम दिवस ईगल फुटबॉल क्लब और एनएफए के मध्य फायनल मैच आयोजित किया गया। उक्त मैच में एनएफए 02 गोल से विजयी रही। दिनांक 15 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुए ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ के अन्तर्गत दिनांक 30 जुलाई 2026 तक जिलें के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 99 कार्यक्रम आयोजित किये जाकर 45650 स्कुली एवं कालेज छात्रों एवं आमजन को नशें के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कुल 33 स्कुलों एवं कालेजों में कार्यक्रमों का आयोजन कर 17650 स्कुली/कालेज छात्रों, 61 सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर 13500 आमजन एवं खेल मैदान में 05 दिवस फुटबाल मैचों का आयोजन कर 14500 खिलाडियों एवं दर्शकों को नशें के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाकर जागरूक किया गया। नीमच पुलिस की अपील - नशें के विरुद्ध न सिर्फ अभियान के दौरान बल्कि सदैव स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });