*KHABAR : संदिग्ध मौत के बाद हंगामा, चक्काजाम और तनातनी, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 30, 2026, 12:04 pm Technology

नीमच जिला अस्पताल के बाहर उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब मनासा तहसील के बालागंज गांव की विवाहिता पूजा ओड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजन सड़क पर उतर आए। परिजनों ने मृतका के पति पर शराब के नशे में आए दिन मारपीट और प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी से परेशान होकर पूजा ने फांसी लगा ली या पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का ढोंग रचा। पहले उसे मनासा अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल के कंट्रोल रूम के सामने चक्का जाम कर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी रही। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });