*KHABAR : प्रदेश सरकार एवं मंदसौर नगर पालिका प्रशासन होश में आए, 3-4 माह से पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा महिलाएं परेशान : राजनारायण लाड़, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 29, 2026, 4:40 pm Technology

मंदसौर। प्रदेश सरकार एवं मंदसौर नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन हितग्राहियों को पिछले 3 से 4 माह से पेंशन की राशि नहीं मिलने से बुजुर्ग, दिव्यांगजन एवं विधवा महिलाएं आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पेंशन के भरोसे जीवन-यापन करने वाले जरूरतमंद हितग्राही बैंक एवं संबंधित विभागों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने प्रदेश सरकार एवं मंदसौर नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि पेंशन हितग्राहियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लंबित पेंशन राशि जारी की जाए। लाड़ ने कहा कि वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा महिलाएं समाज के सबसे जरूरतमंद वर्ग में आती हैं। इनके लिए पेंशन कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं, बल्कि जीवन-यापन का महत्वपूर्ण सहारा है। ऐसे में लगातार 3-4 माह तक पेंशन नहीं मिलना शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पेंशन नहीं मिलने से कई बुजुर्गों को दवाइयों, घरेलू जरूरतों और रोजमर्रा के खर्चों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। हितग्राही अपनी समस्या के समाधान के लिए कभी बैंक तो कभी नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। राजनारायण लाड़ ने मांग की कि सरकार तत्काल लंबित पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करे और भविष्य में पेंशन वितरण में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसकी ठोस व्यवस्था बनाए। जरूरतमंद हितग्राहियों को राहत देने के बजाय उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगवाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });