नीमच - शनिवार को ग्राम जमुनिया कलां में सांसद सुधीर गुप्ता ,
विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष भाजपा वंदना खंडेलवाल,जनपद अध्यक्ष शारदा मदनलाल धनगर, मण्डल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, सरपंच प्रतिनिधि विनोद जायसवाल की उपस्थिति में ग्रिड का भूमि पूजन किया गया।
इस उपकेंद्र के निर्माण से जमुनिया कलां सहित आसपास के 5 गांवों को सही वोल्टेज एवं निर्बाध आपूर्ति मिलेगी साथ ही नीमच शहर के बस स्टैंड ग्रिड का लोड भी कम होगा जिससे शहर के उपभोक्ताओं को भी निर्बाध आपूर्ति और ओवरलोडिंग से निजात मिल सकेगी।
इसके साथ ही नीमच ग्रामीण द्वितीय वितरण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया गया
जिसमें सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष भाजपा वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव सहित जनप्रतिनिधि, विद्युत उपभोक्ता एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।