KHABAR: एमपी में 650 फीट ऊपर से फूटा झरना, रतलाम केदारेश्वर महादेव को छूकर बहा बारिश का पानी, पढ़े खबर

MP 44 NEWS July 3, 2025, 12:31 pm Technology

भोपाल - मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। इस वजह से कई वाटरफॉल अपने शबाब पर हैं। रीवा का 650 फीट ऊंचा झरना बहने लगा। शिवपुरी के भदैया कुंड में 70 फीट ऊंचे झरने से पानी आ रहा है। रतलाम में झरने का पानी केदारेश्वर महादेव को छूकर बह रहा है। इंदौर के महू के पास पातालपानी वाटरफॉल 13 दिन पहले ही बहने लगा था। छतरपुर, मऊगंज समेत 6 जिलों के छोटे-बड़े वाटरफॉल भी बहने लगे हैं। एमपी के ये झरने बहने लगे... इंदौर के पास महू तहसील में हुई बारिश ने पर्यटन स्थलों में नई जान डाल दी है। पहाड़ी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद चोरल नदी के माध्यम से पातालपानी झरने में पानी बहने लगा है। 13 दिन पहले ही झरना बहने लगा था। पातालपानी झरना। शिवपुरी के भदैया कुंड का झरना शिवपुरी के भदैया कुंड का झरना फिर बहने लगा है। झरने की खूबसूरती देखने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंच रहे हैं। करीब 70 फीट की ऊंचाई से गिरता यह जलप्रपात सीधे शिवलिंग का जलाभिषेक करता है। गर्मियों में यह झरना पूरी तरह सूख जाता है। भदैया कुंड। छतरपुर के जटाशंकर धाम में बहने लगा झरना बुंदेलखंड का केदारनाथ कहे जाने वाले जटाशंकर धाम में बारिश के बाद झरना बहने लगा है। बारिश का पानी पहाड़ों से होकर भोलेनाथ की प्रतिमा के पास से निकलता है। ये नजारा बेहद आनंदित करता है। जटाशंकर धाम। रतलाम में केदारेश्वर मंदिर का झरना लगातार बारिश से रतलाम के सैलाना में बांसवाड़ा रोड स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर का झरना बह निकला है। आसपास पहाड़ियों पर हरियाली छा गई है। मुख्य झरने के साथ ही कई छोटे-बड़े झरने पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। केदारेश्वर महादेव। मऊगंज का बहुती झरना मऊगंज जिले में बारिश का दौर चल रहा है। इससे यहां का बहुती जलप्रपात बेहद मनमोहक हो गया है। बहुती जलप्रपात। खरगोन का सिरवेल का झरना बह निकला खरगोन में लगातार बारिश से कुंदा नदी पर सिरवेल का झरना बह निकला। काफी ऊंचाई से गिरता पानी पर्यटकों को मोहित कर रहा है। सिरवेल का झरना।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });