KHABAR: करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरपुर कोर्ट में पेश, अटेंप्ट टू मर्डर का केस, मंदसौर में गिरफ्तारी के खिलाफ हुआ था प्रदर्शन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS July 7, 2025, 4:42 pm Technology

मंदसौर - मंदसौर में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर को सोमवार दोपहर सेशन कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस उन्हें भारी सुरक्षा में कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। शेरपुर को शनिवार को एसपी ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। जानकारी के अनुसार, साल 2024 में भावगढ़ थाना क्षेत्र के बेहपुर गांव में महेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में जीवन सिंह शेरपुर को धारा 307 (जान से मारने की कोशिश) का आरोपी बनाया गया। भावगढ़ पुलिस की जांच के बाद कोर्ट ने शेरपुर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। शेरपुर को शनिवार को पुलिस हिरासत में लिया गया था। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां बड़ी संख्या में पुलिसबल और करणी सेना कार्यकर्ता मौजूद रहे। 26 जून को शराब ठेके पर मारपीट का मामला दर्ज हाल ही में 26 जून को जीवन सिंह और उनके साथियों पर एक शराब ठेके पर रंगदारी मांगने और कर्मचारियों से मारपीट करने का आरोप लगा। FIR में SC-ST एक्ट, रंगदारी और मारपीट की धाराएं जोड़ी गईं। ठेके पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ। 7 लोगों पर FIR, शेरपुर पर अब तक 12 केस दर्ज एसपी अभिषेक आनंद के मुताबिक इस मामले में सात लोगों पर केस दर्ज किया गया। जिनमें जीवन सिंह शेरपुर, पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन और देवी सिंह शामिल हैं। शेरपुर के खिलाफ मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में अब तक 12 केस दर्ज हैं। प्रदर्शन में वाटर कैनन चलाना पड़ा था शनिवार को करणी सेना कार्यकर्ता एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि शेरपुर के खिलाफ दर्ज FIR वापस ली जाए और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। हिरासत के बाद पुलिस ने रविवार को जीवन सिंह से पूछताछ की, लेकिन पूछताछ पूरी नहीं हो सकी। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });