KHABAR: शाही तिरंगा यात्रा:- ऊंट पर सवार होकर विधायक बापू ने लहराया देश का परचम, पढ़े MP44NEWS पर खास खबर

MP 44 NEWS August 13, 2025, 12:10 pm Technology

तिरंगा यात्रा में अनोखा नजारा, भादवामाता मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनता को दिया संदेश-हर घर लहरायें तिरंगा तिरंगे की शान में भाजपा के भादवामाता मंडल की शाही तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सबसे आगे ऊंट की सवारी कर रहे थे नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार। वे देश की आन, बान, शान विशाल तिरंगा लहराते हुए जनता को संदेश दे रहे थे कि प्रत्येक नागरिक स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला में अपने-अपने घर पर तिरंगा अवश्य लहरायें और स्वच्छता को आदत बनाएं। तिरंगा यात्रा गांव रेवली देवली से जवासा तक चली। जिसमें वाहनों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा हाथों में तिरंगे थामे शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा, अर्जुनसिंह सिसोदिया, दीपक नागदा, महेश गुर्जर, राजेन्द्र सिंह तंवर, जनपद प्रतिनिधि मदनलाल धनगर, पेटलावद के संत दीपकानंद, विभिन्न गांवों के सरपंच मौजूद रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });