KHABAR: हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान, नीमच पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में अभियान जनजागरूकता हेतु निकाली तिरंगा यात्रा, पढ़े MP44NEWS पर खास खबर

MP 44 NEWS August 13, 2025, 7:06 pm Technology

नीमच - हमारे देश की आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को पूरे गौरव व सम्मान के साथ देशभर में हर घर पर फहराया जाए और स्वतंत्रता का ये महापर्व स्वच्छता का भी पर्व बनें इसी को ध्यान में रखते हुए देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडने और उन्हें देश की आजादी व स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा - हर घर स्वच्छता अभियान‘‘ का आयोजन दिनांक 11 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान‘‘ के अन्तर्गत प्रत्येक जिला पुलिस इकाईयों, विसबल वाहिनियों एवं अन्य पुलिस इकाईयों में तिरंगे की आन-बान- शान की थीम पर विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन करने, प्रचार-प्रसार सामग्री जैसे-पेम्पलेट आदि का वितरण करने, सभी पुलिस थानों चौकियों पर पोस्टर्स, बैनर, स्टेण्डी का प्रदर्शन, पुलिस थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस कार्यालयों में तिरंगा फहराने, सभी पुलिस नाकों, चेक्स प्वाइंटस, आउट पोस्टों पर तिरंगे का पोस्टर लगाया जाने संबंधी निर्देश दिये गये है। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना, जन सामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरुकता उत्पन्न करना है। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता-स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान‘‘ हेतु दिये गये निर्देशानुसार कार्यक्रमों का आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है। अभियान के दौरान जिला नीमच में दिनांक 13.08.2025 को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता-स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान‘‘ को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान के साथ जिलें के पुलिस थाना कुकडेंश्वर, पुलिस थाना मनासा, पुलिस थाना रतनगढ़, पुलिस चौकी डीकेन, पुलिस चौकी जाट, पुलिस थाना रामपुरा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं इस तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें इसके लिए ये तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया और लोगों से आह्वान किया कि हमारे इस राष्ट्रीय पर्व पर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा घर पर जरूर फहराएं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });