*KHABAR : जिले की 10 समूहों में 26 एकल मदिरा दुकानों का आठवे चरण में ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 27 मार्च को, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 26, 2026, 6:25 pm Technology

नीमच | जिला आबकारी अधिकारी नीमच ने बताया, किनीमच जिले में वर्ष 2026-27 के लिये अर्थात एक अप्रेल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिये ई-टेण्‍डर/ ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन आठवे चरण में 10 समूहों की 26 एकल दुकानों को निष्‍पादन 27 मार्च को शाम 5.30 बजे तक किया जावेगा। ई-टेण्‍डर (ई-टेण्‍डर एवं ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन) हेतु ऑनलाईन टेण्‍डर प्रपत्र डाउन लोड एवं आफर सबमिट करने की तिथि 25 मार्च 2026 को दोपहर: 4 बजे से 27 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे तक रहेगी। ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 27 मार्च 2026 को दोपहर 12.05 बजे से रहेगी। ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन अंतर्गत ऑक्‍शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि एवं समय 27 मार्च 2026 को शाम 4.30 बजे से सायंकाल 5.50 बजे तक (तत्पश्‍चात 15 मिनट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि) ई-टेण्‍डर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्‍शन समाप्‍त होने अथवा 27 मार्च 2026 को दोपहर 6 बजे (जो भी बाद में हो) रहेगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });