*KHABAR : खोर एवं जवाद में खाद्य औषधि प्रशासन टिम की कार्रवाई, 4 फार्मो पर किया आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 14 नमूने, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 26, 2026, 7:04 pm Technology

नीमच | जिला कलेक्टर महोदय एवं अपर कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुसार, अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधी प्रशासन नीमच डॉ. दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में खाद्य एवं प्रशासन नीमच की टीम द्वारा खोर एवं जावद में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आकस्मिक निरीक्षण किए गए एवं निरीक्षण उपरांत जांच के नमूने लिए गए। एवं अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। विवरण इस प्रकार है । फर्म मयंक इंटरप्राइजेज विक्रम सीमेंट फैक्ट्री कैंटीन खोर जिला नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ धनिया, विभिन्न दालों के 4 के नमूने कुल 5 नमूने जांच हेतु लिए गए एवं मौके पर पर्याप्त साफ, सफाई नहीं होने मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त अधिनियम की धारा 32 का नोटिस जारी किया गया। फर्म महालक्ष्मी किराना एवं जनरल स्टोर खोर विक्रम नगर का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ चवला,हरामूंग,राजमा,काबुली चना के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए। फर्म मुकेश नमकीन जवाद का आकस्मिक निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ नमकीन का नमूना जांच हेतु लिए गए। मौके पर पर्याप्त साफ सफाई नहीं होने मेडिकल प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। फर्म महेश किराना स्टोर जावद का आकस्मिक निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ चवला, बेसन, हरामुंग, पोहा के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए। समस्त खाद्य कार्यकर्ताओं को मौके पर खाद्य सुरक्षा और मन अधिनायक 2006 एवं नियमों का पालन करने निर्देश दिए और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के निर्माण आदि के भी निर्देश दिए गए । उक्त लिए गए समस्त नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स भोपाल भेजे गए हैं जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरांत विधियां अंतर्गत गरीब कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुसार जिलेभर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही सतत जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा द्वारा की गई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });