KHABAR : भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का शंखनाद ,, पढ़े MP44 NEWS की खबर

MP44NEWS March 30, 2026, 12:36 pm Technology

नीमच । अहिंसा के अवतार जन जन की आस्था के केंद्र भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव सकल जैन समाज नीमच के तत्वाधान में विभिन्न धार्मिक एवं तपस्या के आयोजन के साथ मनाया जा रहा है। महावीर जन्म कल्याण महोत्सव का शंखनाद रविवार 29 मार्च को जैन कॉलोनी स्थित वर्धमान जैन स्थानक भवन पर दोपहर 2 बजे धार्मिक तंबोला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सांय 7 से 9 तक जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप नवकार द्वारा जैन भवन पर नवकार मंत्र जाप का आयोजन आयोजित किया गया । वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल की अध्यक्ष आशा सांभर ने बताया कि 26 25 वां महावीर जन्म कल्याण का महोत्सव की श्रृंखला में वर्धमान जैन स्थानक भवन में विभिन्न धार्मिक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ कीर्ति मोडी ने नवकार मंत्र एवं नवकार गीत की प्रस्तुति से किया। इस अवसर पर रेनू सुराणा ने भगवान महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर आधारित स्तवन प्रस्तुत किया। प्रश्न मंच का संयोजन निधि नाहर ने किया जिसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सभी को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया इसी प्रकार धार्मिक तंबोला की संयोजक आशा सांभर सीमा चौधरी‌ ने किया जिसमें 20 योजना में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया उन सभी विजेताओं पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया धार्मिक तंबोला में कुल 215 महिलाओं ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष आशा सांभर, सचिव रेखा भामावत, कोषाध्यक्ष रेखा जैन दिवाकर महिला मंडल के अध्यक्ष प्रीति सुराणा, सचिव सीमा चोपड़ा, कोषाध्यक्ष इंदिरा लोढ़ा, साधना बहू मंडल के अध्यक्ष निधि नाहर, सचिव सीमा चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीषा मेहता, सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर समता महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता आंचलिया, कीर्ति मोडी, सोनल चौधरी, इंदू छाजेड़ ,निकिता सांभर, चंदा मेहता ,राजकुमारी चंडालिया , प्रों .बिना चौधरी मंजू बम, मंजू मेहता, अनिता केराफ, रेनू सुराणा , भावना चौधरी, शिल्पा सेहलोत एवं चंदनबाला परमार, आदि बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });